{"_id":"5f9c0ede8ebc3ee3e87c528d","slug":"dehradun1604062942","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेजकर्मियों की समस्याएं उठाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोडवेजकर्मियों की समस्याएं उठाई
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों की समस्याएं उठाई
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रोडवेजकर्मियों की समस्याएं उठाई। संघ के प्रदेश मंत्री उमेश जोशी ने कहा कि रोडवेजकर्मियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। पांचवां महीना भी पूरा होने को है। संविदाकर्मियों को ड्यूटी पर लेने, आईएसबीटी का स्वामित्व परिवहन निगम को देने समेत कई मांगें उठाई। इस दौरान संजीव विश्नोई, सहदेव सिंह, लीला बोरा, विजय सिंह, महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।