फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोर्खाली समुदाय ने सीएम के साथ मनाया दशहरा

गोर्खाली समुदाय ने सीएम के साथ मनाया दशहरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
गोर्खाली समुदाय ने सीएम के साथ मनाया दशहरा
विज्ञापन
- गोर्खाली सुधार सभा के सदस्यों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को लगाया दही-चावल का टीका, पारंपरिक व्यंजन भी परोसे देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ दशहरा पर्व मनाया। सदस्यों ने सीएम को पारंपरिक तरीके से दही व चावल का टीका लगाया। साथ ही गोर्खाली व्यंजन सेलरोटी व गोर्खाली चटनी भी परोसी।
सीएम रावत ने गोर्खाली समुदाय के सभी लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गोर्खाली व्यंजनों का भी स्वाद चखा। सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने कहा कि दशहरा पर्व गोर्खाली समुदाय का पवित पर्व है। इस दिन घर के बड़े-बुजुर्गों को दही-चावल का टीका लगाकर आशीर्वाद लिया जाता है। पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और सामूहिक भोज होता है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ले. टीडी भूटिया, सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, जीडीएफ अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, टेकू मगर, प्रधान मीनू क्षेत्री, ज्योति कोटिया व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed