फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलयात्रियों को टोल फ्री नंबरों139, 182 के बारे में जागरूक करने में जुटे विभागीय अधिकारी, कर्मचारी

रेलयात्रियों को टोल फ्री नंबरों139, 182 के बारे में जागरूक करने में जुटे विभागीय अधिकारी, कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या खड़ी होने पर यात्री तत्काल इसकी जानकारी रेलवे के आला अधिकारियों को दे सकें इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को टोल फ्री नंबर 139 के बारे में जागरूक करना शुरू किया है इतना ही नहीं रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से रेल यात्रियों खासकर महिला यात्रियों को टोल फ्री नंबर 182 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।ताकि वे रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की स्थिति में तत्काल इसकी जानकारी रेलवे पुलिस व जीआरपी को दे सकें।
रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले बहुत कम यात्रियों को ही टोल फ्री नंबर 139 और 182 के बारे में जानकारी है। ऐसे में मंडल मुख्यालय के निर्देश पर यात्रियों को इन टोल फ्री नंबरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अग्रवाल ने बताया कि कोई भी यात्री 139 नंबर पर डायल करके ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी के साथ ही ट्रेनों के भीतर साफ सफाई व बिजली से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दे सकता है। इतना ही नहीं यदि रेल यात्रा के दौरान किसी यात्री को पुलिस के मदद की जरूरत है तो 182 नंबर पर डायल करके जीआरपी व आरपीएफ की मदद कर सकता है ले सकता है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि यात्री टोल फ्री नंबर 139 और 182 का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए रेलवे स्टेशन के पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed