फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक मनोज की हालत में सुधार, मनीष खंडूड़ी भी संक्रमित

विधायक मनोज की हालत में सुधार, मनीष खंडूड़ी भी संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत की हालत में सुधार बताया गया है। कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विधायक मनोज को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ से विधायक मनोज रावत ने 23 अक्टूबर को अगस्त्यमुनि में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। मंगलवार देर शाम उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिस पर उन्हें बुधवार को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के वीवीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों, हार्ट और खून की विभिन्न जांच करवाई। बताया गया कि उनकी तबीयत में भी सुधार है। दूसरी तरफ केदारनाथ विधायक के संपर्क में आए कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने भी एहतियातन कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट आ गई है। वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed