फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Youth stabbed Knife into Girl stomach in One side love

देहरादून: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, मना करने पर युवती के पेट में घोंपा चाकू

Wed, 11 Nov 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 08:37 PM IST
सार

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के मद्रासी कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुई घटना 
  • आरोपी ने युवती के घर जाकर किया था विवाद, युवती की हालत गंभीर 

विज्ञापन
Dehradun: Youth stabbed Knife into Girl stomach in One side love
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में एकतरफा प्यार में युवती के मना करने पर युवक ने उसे पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवती की आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को घटना के करीब छह घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


 घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मद्रासी कॉलोनी की है। चौकी प्रभारी लक्खीबाग पंकज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र निवासी मनीराम पड़ोस की एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन युवती उससे इनकार करती रही। मंगलवार दिन में भी मनीराम ने युवती से मुलाकात की थी, लेकिन वहां दोनों का विवाद हो गया।
विज्ञापन



इसके बाद देर रात वह युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर पिता आए तो वह सीढ़ियों पर छिप गया। कुछ देर बाद ही युवती वहां पर आई तो वह एकदम सामने आकर उससे झगड़ा करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की आंतें बाहर आ गईं

झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्साए मनीराम ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवती की आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां आईसीयू बेड खाली नहीं था।

ऐसे में युवती को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

300 रुपये का भी बताया जा रहा विवाद 
युवक और युवती का 300 रुपये का विवाद भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि उसने युवती को 300 रुपये दिए थे। इसके बाद वह वापस नहीं कर रही थी। इसी गुस्से में उसने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed