फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun wins winner trophy in state boxing

राज्य बॉक्सिंग में देहरादून ने जीती विनर ट्रॉफी

Mon, 23 Sep 2019 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dehradun wins winner trophy in state boxing
प्रतीकात्मक
देहरादून। उत्तराखंड एलीट मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2019 की विनर ट्रॉफी देहरादून ने जीती। 11 वर्गों में से चार में देहरादून के बॉक्सरों ने खिताब जीते। जबकि रनर-अप ट्रॉफी स्पोर्ट्स कॉलेज काशीपुर के नाम रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पिथौरागढ़ के अर्जुन लुंठा को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग संघ देहरादून की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित राज्य बॉक्सिंग के विभिन्न वर्गों में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबलों में बॉक्सरों के बीच कांटे की टक्कर रही। समापन पर मुख्य अतिथि चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट आरएस झा ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि सभी विजेता चार से 10 अक्तूबर तक शिमला, हिमाचल प्रदेश में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जेपी अकादमी के रतन शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
>> सूरज, स्पोर्ट्स कॉलेज काशीपुर (49 किलो)
>> पंकज, चंपावत (91 किलो)
>> वरूण, देहरादून (60 किलो)
>> रमेश, चंपावत (60 किलो)
>> अर्जुन लुंठा, पिथौरागढ़ (52 किलो)
>> पवन गुरुंग, देहरादून (57 किलो)
>> बिट्टू, अल्मोड़ा (63 किलो)
>> राहुल, बागेश्वर (69 किलो)
>> विरेंद्र, नैनीताल (75 किलो)
>> कुणाल, देहरादून (81 किलो)
>> कपिल, स्पोर्ट्स कॉलेज काशीपुर (91 किलो)
मुख्य खिताब
>> बेस्ट बॉक्सर: अर्जुन लुंठा
>> बेस्ट चैलेंजर : हिमांशु सोलंकी
बारिश से आयोजन स्थल बदला
रविवार सुबह हुई तेज बारिश से पवेलियन ग्राउंड स्थित बॉक्सिंग रिंग खराब हो गया। जिसकी वजह से प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed