फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather News Update Rain in different parts of the state including Doon Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश, जानें कबसे चढ़ेगा पारा

Mon, 11 May 2026 01:56 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 11 May 2026 01:56 PM IST
सार

देहरादून सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है।
 

विज्ञापन
Dehradun Weather News Update Rain in different parts of the state including Doon Uttarakhand News in hindi
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम ने करवट ली और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ कुछ दिन से बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस सप्ताह गर्मी मैदानी इलाकों में अपने तेवर दिखा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक-दो दिन में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना
बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर बीते तीन दिनों से मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिल रहा है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीसरा विकल्प बनने में जुटा उक्रांद, सक्रियता राष्ट्रीय पार्टियों के वोट बैंक में लगा सकती है सेंध

पर्वतीय इलाकों में यह अंतर और अधिक देखने को मिला। सोमवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed