फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather latest news: many people and pets buried under Debris near sahastradhara

Dehradun: सहस्रधारा के पास पहाड़ी से सड़क पर आया मलबा, पांच लोग दबने से घायल, तीन मकान दबे

Wed, 03 Aug 2022 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

घटना सहस्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है। बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी। रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहाड़ी से टूट कर मलबा सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
Dehradun Weather latest news: many people and pets buried under Debris near sahastradhara
घर में घुसा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में सहस्रधारा के पास बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर पहाड़ी से मलबा आ गया। जिसमें दबने से पांच लोग घायल हो गए। मलबे में तीन मकान, चार मवेशी और चार वाहन भी दब गए। मौके पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 मीटर के क्षेत्र में मलबा फैल गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: तीन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश की 166 सड़कें बंद
विज्ञापन


घटना सहस्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है। बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी। रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहाड़ी से टूट कर मलबा सड़क पर आ गया। इस मलबे में एक महिला, दो पुरुष और दो बच्चे आंशिक रूप से दब गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी को निकाला। सभी को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर ही उन्हें 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि हादसे में तीन मकान पूरी तरह दब गए हैं। इसके अलावा तीन कार और एक ऑटो भी मलबे में दबे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सीएम पांडे, एसडीआरएफ के जवान, फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक वहांराहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed