फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun weather become cool.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 5 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 13 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
dehradun weather become cool.

बारिश के बाद शनिवार की शाम राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार की शाम के मुकाबले शनिवार को पारे में 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल और बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम 5:30 बजे अधिकतम पारा 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शनिवार को सुबह से हल्के बादल और दोपहर बाद तेज हवा, बारिश से पारा लुढ़ककर 27.2 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार को भी बारिश की संभावना
हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश में पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून में 3.9 एमएम, पंतनगर में 0.8 एमएम, टिहरी में 1.0 एमएम और मुकतेश्वर में 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

शनिवार को दिनभर ऐसे रही पारे की चाल
सुबह 2:30 बजे : 25.8(अधिकतम), 16.4(न्यूनतम)
सुबह 5:30 बजे : 25.4(अधिकतम), 16.3(न्यूनतम)
सुबह 8:30 बजे : 30.8(अधिकतम), 17.5(न्यूनतम)
सुबह 11:30 बजे : 34.4(अधिकतम), 18(न्यूनतम)
दोपहर 2:30 बजे : 33.4(अधिकतम), 17.8(न्यूनतम)
शाम 5:30 बजे : 27.2(अधिकतम), 19.5(न्यूनतम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed