फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News Truck driver dies after falling from hotel roof

Vikasnagar: होटल की छत से गिर कर ट्रक ड्राइवर की मौत, फोन पर बात करने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 21 Mar 2024 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

Vikasnagar News: मृतक ट्रक ड्राइवर फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से होता हुआ छत पर पहुंचा। फिर फोन पर बात करता हुआ ही बगल में स्थित होटल की छत पर पहुंच गया। फोन पर बात करता हुआ वह नीचे सड़क पर जा गिरा।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Truck driver dies after falling from hotel roof
ट्रक ड्राइवर की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

विकासनगर में मुख्य बाजार स्थित होटल की छत से गिरने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक पुरोला उत्तरकाशी का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार को पोस्टमार्टम की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल जोशी (30) पुत्र कुशवानंद जोशी निवासी ग्राम डेरिया थाना पुरोला उत्तरकाशी ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.00 बजे भट्टा रोड स्थित चौहान होटल में कमरा लिया। दोपहर दो बजे उसने होटल के स्टॉफ को बताया कि वह दही लेने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद वह फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से होता हुआ छत पर पहुंचा। फिर फोन पर बात करता हुआ ही बगल में स्थित होटल बजाज की छत पर पहुंच गया। फोन पर बात करता हुआ वह नीचे सड़क पर जा गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे निजी वाहन से उप जिला अस्पताल विकासनगर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: सेल्फी लेते वक्त गंगनहर में डूबकर किशोर लापता, बचाने कूदा दोस्त भी पानी में बहा, लोगों ने बचाया

कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कही युवक छत से तो नहीं कूदा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed