{"_id":"55242cadbb7fee143a44be8d6a6ab037","slug":"dehradun-vibhu-in-rhythm-film-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्म रिदम में दिखेंगे दून का विभू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड फिल्म रिदम में दिखेंगे दून का विभू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विभू राघव 19 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म रिदम में भोले-भाले किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
बल्लूपुर चौक के समीप आशीर्वाद एनक्लेव निवासी विभू राघव 19 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म रिदम में भोले-भाले किरदार में नजर आएंगे। उनकी यह पहली फिल्म होगी। अब तक विभू कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल निशा और उसके कजंस, वी चैनल के लिए सुबरीन गूगल शो किया था। विभू ने बताया कि फिल्में तो और भी की हैं, लेकिन वे अभी तक रिलीज नहीं हुई। रिदम फिल्म में सभी नए लड़के-लड़कियां हैं, जो यूनिवर्सिटी में होने वाले वार्षिकोत्सव में प्रतियोगिता के विजेता बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
फिल्म में उनकी भूमिका एक भोले भाले लड़के की है, जो दिन भर गिटार बजाता रहता है और अंजान लोगों की मदद को हमेशा तैयार रहता है। फिल्म में मुख्य भूमिका पाकिस्तानी गायक अदील चौधरनी ने निभाई है। फिल्म की शूटिंग यूरोप में हुई है।
विज्ञापन