फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Uttarakhand economy back on track

Dehradun : उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में आया सुधार, कोरोनाकाल के बाद विकास दर पहुंची 7% के पार

Sun, 20 Nov 2022 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 05:03 AM IST
सार

Dehradun :कोरोनाकाल में ध्वस्त आर्थिकी को संभालने के लिए जो उपाय किए गए थे, उनका असर अब दिखाई देने लगा है। 2021-22 में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.05 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले तीन सालों में यह सर्वाधिक है। राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 265488 करोड़ रुपये का हो गया है।

विज्ञापन
Dehradun: Uttarakhand economy back on track
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सशक्त उत्तराखंड का सपना साकार करने की ओर बढ़ रही सरकार के लिए यह सुकून वाली खबर है कि राज्य की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटकर गति पकड़ने लगी है। कोरोनाकाल में ध्वस्त आर्थिकी को संभालने के लिए जो उपाय किए गए थे, उनका असर अब दिखाई देने लगा है। 2021-22 में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.05 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले तीन सालों में यह सर्वाधिक है। राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 265488 करोड़ रुपये का हो गया है।

विज्ञापन


अर्थ एवं संख्या निदेशालय के 2021-22 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दूसरे संशोधित अनुमानों से यह खुलासा हुआ है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2011-12 के स्थिर भाव पर राज्य की विकास दर में तगड़ा उछाल आया है। 2017-18 में राज्य की विकास दर 7.90 प्रतिशत थी, जो एक साल में -5.07 प्रतिशत तक गिरी। गिरावट का यह सिलसिला अगले दो वर्षों तक जारी रहा। वर्ष 2017-18 की तुलना में विकास दर में -5.93 फीसदी तक गिर गई। 2020-21 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 1.90 लाख से घटकर 1.85 लाख रुपये तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


कोविड महामारी में राज्य की अर्थव्यवस्था की पूरी तरह से कमर टूट गई और विकास दर शून्य से नीचे जा पहुंची। 2020-21 संशोधित अनुमान के मुताबिक, विकास दर -5.38 तक जा गिरी। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में भी पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। 2019-20 के बाद जीएसडीपी में 406 करोड़ रुपये कमी आई थी। 2020-21 से 2021-22 के दौरान जीएसडीपी में 26631 करोड़ की वृद्धि हुई, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह गिरकर उठी विकास दर
वित्तीय वर्ष विकास दर प्रतिव्यक्ति आय जीएसडीपी
2016-17    9.83          161752        195125
2017-18    7.90         180858        220222
2018-19    2.83         186207        230327
2019-20    1.97         190558        239263
2020-21(आरई)-5.38   185761        238857
2021-22 (पीई)7.05    205840        265488

आंकड़े: विकास दर (प्रति. में) स्थिर भाव पर है और प्रतिव्यक्ति व जीएसडीपी के आंकड़े आय चालू भाव पर। आरई: रिवाइज्ड इस्टीमेट (संशोधित अनुमान) पीई:प्रोविजनल इस्टीमेट (अस्थायी अनुमान) स्रोत: अर्थ एवं संख्या निदेशालय


राज्य की अर्थव्यवस्था के बारे में इस साल के दूसरे संशोधित अनुमान हैं। आंकड़ें राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। कोरोनाकाल के बाद से द्वितीय और तृतीय क्षेत्रों में सुधार दिखाई दे रहा है।
-सुशील कुमार, निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed