{"_id":"5f6d8bbf8ebc3ed06510aac7","slug":"dehradun-two-parties-quarrel-over-money-pac-deployed-30-people-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा पथराव में बदला, पीएसी तैनात, नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा पथराव में बदला, पीएसी तैनात, नौ आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2020 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगी ग्रांट में दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह को संस्कृति लोक कॉलोनी में दो लोगों में विवाद हुआ था। विवाद पैसों के लेनदेन से संबंधित था। लेकिन, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से जमा दर्जनों लोगों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दोनों ओर से आई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन, रात में दोनों पक्ष दोबारा आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। साथ ही आसपास में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए पीएसी तक बुलानी पड़ी थी। हालांकि, देर रात तक मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार हुए लोगों के नाम इमरान, इरफान, अनस, सरफराज सभी निवासी कारगी ग्रांट, शाहबुद्दीन निवासी नानू थाना नौगांव अमरोहा, अनवर निवासी रमनपुर थाना किरतपुर, फैशन निवासी गढ़पुरा थाना किरतपुर जिला बिजनौर, नदीम निवासी भगत सिंह कॉलोनी डालनवाला और इरफान निवासी चांदपुर बिजनौर हैं।