फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two bookies arrested for betting on World Cup match

Dehradun : क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगवाते दो बुकी गिरफ्तार, खाते के 1.87 फ्रीज, आज अदालत में पेशी

Wed, 11 Oct 2023 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:10 AM IST
सार

दोनों गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से 4000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उनके खाते में 1.87 लाख रुपए फ्रीज किए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Two bookies arrested for betting on World Cup match
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप के मैच में सट्टा लगवाते दो बुकी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से 4000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उनके खाते में 1.87 लाख रुपए फ्रीज किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रायपुर क्षेत्र के एक मकान में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की दो लोग मोबाइल से सट्टा लगवाने की बात कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम इरशाद खान और सलीम निवासी रायपुर बताए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे। 
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने शैलेंद्र नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन लिया था। उन्हे 25 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट मिलते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास नकद तो केवल चार हजार रुपए थे। लेकिन, खातों की जांच की तो उनमें 1.84 लाख रुपए थे। इन खातों को फ्रीज करा दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed