{"_id":"5e5c85038ebc3ef3a6617fad","slug":"dehradun-trained-unemployed-protest-today-in-front-of-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः तैनाती न मिलने से नाराज प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया सचिवालय कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः तैनाती न मिलने से नाराज प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया सचिवालय कूच
Mon, 02 Mar 2020 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे प्रशिक्षित बेरोजगार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में दो साल की ट्रेनिंग के बाद भी स्कूलों में तैनाती न मिलने से नाराज प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सोमवार को सचिवालय कूच किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले रोक लिया। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। ट्रेनिंग पूरी कर चुके सभी बेरोजगारों को तैनाती दी जाए।
विज्ञापन
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती की मांग को लेकर प्रदेश भर के डायटों के प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले एक सप्ताह से शिक्षा निदेशालय में धरने पर हैं। धरने पर बैठे बेरोजगारों ने सोमवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच किया। लेकिन सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस के रोके जाने के बाद सभी बेरोजगार वापस शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। यहां हुई सभा में बेरोजगारों ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 26 सौ से अधिक पद खाली हैं। इसके बाद भी विभाग की ओर से बेरोजगारों को स्कूलों में तैनाती न देकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित मैंदोली ने कहा कि बेरोजगारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी एक सूत्री मांग को लेकर गैरसैंण रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी बेरोजगारों को स्कूलों में तैनाती न मिली तो बेरोजगार उग्र आंदोलन के साथ ही आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। सचिवालय कूच कर धरना देने वालों में मनोज सिंह, मनीष जोशी, अरविंद नेगी, मानवेंद्र, देवेश जोशी, गौरव, भावना, नंद किशोर, आशीष, मदन, अनूप, कैलाश, दीक्षा, प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन