फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Three accused arrested for arson in Vikasnagar restaurant on Holi, dispute took place during the par

Vikasnagar: होली पर रेस्टोरेंट में आगजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पार्टी करने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 17 Mar 2025 04:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

Vikasnagar News: बादामावाला में होली के दिन एक रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष के दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में आग लगा दी। पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Dehradun: Three accused arrested for arson in Vikasnagar restaurant on Holi, dispute took place during the par
आगजनी करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने  रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद अन्य दोस्तों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सागर(25) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, दिनेश सिंह बिष्ट(22) पुत्र नरसिंह  निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून, और अंकुश कटारिया(23) पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Dehradun: पुलिस मुठभेड़...रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश के पैर और हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: Three accused arrested for arson in Vikasnagar restaurant on Holi, dispute took place during the par

ये है मामला

होली के दिन (शुक्रवार) उनके रेस्टोरेंट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इस बीच कुछ और युवक रेस्टोरेंट में आए। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि रेस्टोरेंट पहले से ही बुक है। युवकों ने रेस्टोरेंट में बैठने के लिए कर्मचारियों पर जोर डाला। यह भी कहा कि वह किसी को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन, पार्टी के दौरान पहले पक्ष के युवकों के साथ दूसरे पक्ष के युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्टोरेंट मलिक को दी। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक भी वहां पर आ गए।

दोनों पक्षों को समझाने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोपहर करीब 3:12 बजे आरोपी रेस्टोरेंट में आग लगाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में नौ केबिन, एक हॉल, किचन के साथ एक बड़ा हाल, स्टाफ रूम, गार्डन और चारों ओर बांस की चहारदीवारी थी। रेस्टोरेंट में राशन और अन्य सभी सामग्री थी। बताया कि रेस्टोरेंट के साथ भीतर रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed