उत्तराखंड दिवस: देहरादून की सुद्दोवाला जेल के बंदियों ने बनाया जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून, ऐसे की थी तैयारी
जेल प्रशासन के मुताबिक, हाल में हरियाणा की जेलों में बंदियों के लिए तीन चरणों में रेडियो शुरू किया गया, जिसकी काफी सराहना हो रही है। यह काम तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा की मदद से किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड दिवस के मौके पर देहरादून की सुद्दोवाला जेल के 14 बंदियों का बनाया जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून रिलीज किया गया। इन बंदियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी बंदी इस जेल में जल्द ही शुरू होने वाले जेल रेडियो के लिए बतौर रेडियो जॉकी प्रशिक्षित किए गए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड की जेलों में रेडियो लाने और बंदियों को प्रशिक्षित करने का काम जेल सुधारक डॉ. वर्तिका नंदा ने किया है। वहीं, इस रेडियो को लाने में राज्य के जेल महानिदेशक पुष्पक ज्योति, देहरादून जेल के सीनियर सुपरिटेंडेंट दधिराम और जेल पवन कोठारी का विशेष योगदान रहा।
तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफॉर्म्स
जेल का यह रेडियो तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफॉर्म्स पर आधारित होगा। जेल रेडियो जेल में सूचना औऱ मनोरंजन दोनों ही जरूरतों को पूरा करेगा। इससे बंदियों को विविध कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा को सामने रखने का मौका मिलेगा। यह रेडियो जेल में प्रतिदिन होने वाली आधिकारिक गतिविधियों के बारे में भी सूचनाएं देगा। इसके अलावा फरमाइशी गाने, अदालत में जाने की सूचनाएं, जेल प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी, उनके परिजनों के साथ मुलाकात और अन्य तरह के विषयों पर भी जानकारी इस रेडियो द्वारा दी जाएगी।
तीन हिस्सों में बांटा गया उत्तराखंड जेल रेडियो
उत्तराखंड जेल रेडियो को तीन चरणों में बांटा गया है। इसमें 10 जेलें शामिल होंगी। पहले चरण के लिए जिला जेल देहरादून, जिला जेल हरिद्वार और उप कारागार हल्द्वानी का चयन किया गया है। यह चयन राज्य के तत्कालीन महानिरीक्षक कारागार एपी अंशुमान ने किया।
हरियाणा की जेलों से मिली प्रेरणा
जेल प्रशासन के मुताबिक, हाल में हरियाणा की जेलों में बंदियों के लिए तीन चरणों में रेडियो शुरू किया गया, जिसकी काफी सराहना हो रही है। यह काम तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा की मदद से किया गया था। इसका अनुसरण करते हुए अब उत्तराखंड की जेलें भी रेडियो लाने को तत्पर हैं। 16 जनवरी 2021 को पानीपत की जिला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन जेल मंत्री रंजीत सिंह ने किया। हरियाणा में कुल 19 जेलें हैं, जिनमें तीन सेंट्रल जेल हैं। अब तक यहां सात जेलों में रेडियो लाया जा चुका है और 47 बंदियों को बतौर रेडियो जॉकी ट्रेनिंग दी गई है। इनमें 10 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है।
यूट्यूब पर रिलीज हुआ सिग्नेचर ट्यून
जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स के यूट्यूब चैनल तिनका तिनका जेल रेडियो पर रिलीज किया गया है। यह भारत का इकलौता ऐसा पॉडकास्ट है, जो जेल सुधार को समर्पित है।