फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Sudhowala jail 12 Prisoners tested HIV positive management intensifies surveillance

EXCLUSIVE: देहरादून की सुद्धोवाला जेल के 12 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रबंधन ने निगरानी की तेज

Fri, 27 Feb 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

एक बैरक में 25 से 30 कैदी रह रहे हैं। कुल कैदियों में से जो कैदी एचआईवी पॉजिटिव हैं। उनका एआरटी सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Dehradun Sudhowala jail 12 Prisoners tested HIV positive management intensifies surveillance
एचआईवी - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

सुद्धोवाला जेल के 12 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले है। इन कैदियों की अलग-अलग समय पर जांच की गई थी। एचआईवी पॉजिटिव कैदियों में अधिकतर नए कैदी ही हैं। अन्य कैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है। इनके उपचार के लिए भी जेल प्रबंधन सजग हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुद्धोवाला जेल में वर्तमान में करीब 900 कैदी हैं। इन कैदियों को 32 बैरकों में रखा जाता है। इस हिसाब से एक बैरक में 25 से 30 कैदी रह रहे हैं। कुल कैदियों में से जो कैदी एचआईवी पॉजिटिव हैं। उनका एआरटी सेंटर में उपचार चल रहा है। जेल डॉक्टर के अनुसार एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को जेल मैनुअल का अनुपालन करते हुए रखा जा रहा है। इसके तहत उन कैदियों को अन्य कैदियों के साथ तो रखा जा रहा है, लेकिन उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उनके खाने-पीने समेत तमाम गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा इन कैदियों के बाल और नाखून काटने की किटों को अलग किया गया है। जेल प्रशासन की ओर से यह निर्णय एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए लिया गया है। चिकित्सक के मुताबिक एचआईपी पीड़ित कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन, नौडियाल रिटायरमेंट के दो दिन पहले बने शिक्षा निदेशक

दोगुनी की जा रही बैरकों की संख्या

सुद्धोवाला जेल में इस समय सिर्फ 32 बैरक ही हैं। लिहाजा कैदियों की संख्या काफी अधिक है। कई कैदियों के एक साथ रहने से एचआईवी संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए बैरिक की संख्या दो गुनी की जा रही है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दो महीने के अंदर ही बैरकों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को दी जा रही विशेष डाइट
जेल डॉक्टर के अनुसार जो कैदी एचआईवी से पीड़ित हैं उन्हें विशेष डाइट दी जा रही है। उनके रुटीन खान-पान में अंडा, दूध, दही, फल और सब्जियों को शामिल किया गया है। उनको यह डाइट चिकित्सकीय सलाह पर दी जा रही है। इतना ही नहीं इन कैदियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम समेत कई शारीरिक गतिविधियां कराई जा रहीं हैं।

जिन कैदियों को एचआईवी है उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनका नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही उनकी हर तरह से चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है। इसके रोकथाम के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
- दधिराम मौर्या, डीआईजी, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed