फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun student monika shines in america

इस छात्रा ने आखिर ऐसा क्या किया जो अमेरिका में छा गई

Wed, 14 Jun 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
dehradun student monika shines in america
monika sharma

देहरादून की ‘यूनीवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज’ की तृतीय वर्ष की छात्रा मोनिका अमेरिका में छा गई है।

विज्ञापन


आगरा के रघुवीर पुरम गढ़ी भदौरिया निवासी मोनिका शर्मा ने ‘अमेरिकन एस्ट्रोनोटिकल सोसाइटी’ की ओर से आयोजित कैनसेट (एयरोस्पेस) प्रतियोगिता 2017 में प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के टेक्सास शहर में 9 से 11 जून तक किया गया था। दुनिया भर के 40 देशों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आयोजन स्थल पर मोनिका ने सेटेलाइट और ग्लाइडर को एक साथ सफलता पूर्वक लांच कर सभी को आश्चर्यचकित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से मेधावी छात्रा रहीं मोनिका अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला एवं अपने दादा महेश चंद्र शर्मा (पूर्व वायु सेना अधिकारी) को आदर्श मानती हैं। मोनिका ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर, गुरुजन और परिवार को दिया है। मोनिका के पिता राजेश शर्मा स्कूल संचालक और मां चंद्रकांता अध्यापिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed