फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF caught criminal from Meerut who Done robbery at Minister Prem Chand Agarwal brother House

Dehradun: दो लाख के इनामी बदमाश को STF ने मेरठ से दबोचा, कैबिनेट मंत्री के भाई के घर डाली थी डकैती

Sun, 07 Jan 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jan 2024 09:13 PM IST
सार

Dehradun Crime: 15 अक्तूबर 2022 को डोईवाला निवासी शीषपाल अग्रवाल के घर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। बदमाश वहां परिवार के लोगों को बंदी बनाकर तमाम जेवरात और नकदी लूट ले गए थे।

विज्ञापन
Dehradun STF caught criminal from Meerut who Done robbery at Minister Prem Chand Agarwal brother House
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के घर डकैती के मुख्य आरोपी परवेज उर्फ बाबा को एसटीएफ ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। परवेज पर दो लाख रुपये का इनाम था। वह दिल्ली में अपने परिवार के साथ वेश बदलकर रह रहा था। इस दौरान कई दिनों तक पुलिस ने उसके परिवार की निगरानी की। पता चला कि वह मेरठ में अपने बीमार पिता को देखने गया है। वहीं से एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। परवेज पर कई राज्यों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर 2022 को डोईवाला निवासी शीषपाल अग्रवाल के घर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। बदमाश वहां परिवार के लोगों को बंदी बनाकर तमाम जेवरात और नकदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की तो शुरुआत में आठ आरोपियों महबूब, मुनव्वर, शमीम, तहसीम कुरैशी, रियाज, नावेद, मेहरबान, वसीम उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, नौवें बदमाश नफीस उर्फ सपाटा ने गिरफ्तारी से बचने को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग का सरगना परवेज उर्फ बाबा बताया गया था। लेकिन, पुलिस से बचने को वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पता चला कि उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी डकैती और लूट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वह हर बार पुलिस से बचने के लिए पुराने मामलों में जमानत तुड़वाकर जेल चला जाता है। लेकिन, इस मामले के बाद वह जेल नहीं गया। इस पर उसकी तलाश में लगातार एसटीएफ की टीम लगी हुई थी। पिछले दिनों शासन ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप राणा की अगुवाई में टीम बनाई गई। इस बीच पता चला कि वह दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अपने परिवार के साथ रह रहा है।

टीम ने सिग्नेचर ब्रिज के नीचे दबिश दी तो उसका परिवार तो मिल गया, लेकिन परवेज नहीं मिला। कई दिनों तक टीम वहां पर रहकर परिवार की निगरानी करती रही। पता चला कि परवेज के पिता मेरठ में रहते हैं जो इस वक्त बीमार हैं। इसके बाद एसटीएफ टीम ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती कांड: जेल से ही गैंग चला रहा था सरगना, पटना में जमानत पर बाहर आते ही पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed