फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF Big action One crore Rupees movable and immovable property seized from two drug smugglers

Dehradun: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति सीज

Wed, 13 Dec 2023 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

एसटीएफ ने जून में हरिद्वार से दो आरोपियों शहजाद खान निवासी विहारकलां थाना इज्जतनगर बरेली व शराफत अली निवासी कुंजाग्रांट थाना विकासनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Dehradun STF Big action One crore Rupees movable and immovable property seized from two drug smugglers
संपत्ति सीज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एसटीएफ ने नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार करते हुए दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति को सीज किया है। आरोपियों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ ने जून में हरिद्वार से दो आरोपियों शहजाद खान निवासी विहारकलां थाना इज्जतनगर बरेली व शराफत अली निवासी कुंजाग्रांट थाना विकासनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। दोनों ने बताया था कि वह कुंजाग्रांट विकासनगर क्षेत्र स्मैक बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


Dehradun: नागथात से बिसोई गांव जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने इस दौरान इस धंधे में सलमान निवासी कुंजाग्रांट विकासनगर देहरादून व शहादत खान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के भी शामिल होने की बात कही थी। जिसके बाद एसटीएफ ने इन दोनों नशा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी सलमान व शराफत अली व उसके परिवारजनों के बैंक खातों की डिटेल से पता चला कि शराफत अली के खातों में भिन्न-भिन्न लोगों ने बीते एक साल में लाखों रुपये जमा कराएं हैं।

आरोपी शराफत की मां साउदा व भाई रिकाकत ने पूछताछ में बताया कि उनके नाम से भी बैंक खाते खोल रखे हैं। जिसमें शराफत अली लोगों से तस्करी से प्राप्त रुपये जमा करवाता था। उक्त खातों की डिटेल खंगाली गई तो उनमें भी लाखों का लेन-देन होना पाया गया। आरोपी सलमान, शराफत व परिवारजनों की चल और अचल संपत्ति की जांच की गई तो यह करीब एक करोड़ की निकली। जिस पर उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed