फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun SSP Pramod Dobal took charge, IG Nilesh Anand Bharne held a press conference

Dehradun: दून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया पदभार ग्रहण, आईजी नीलेश  आनंद भरणे ने की प्रेसकांफ्रेंस

Sat, 14 Feb 2026 09:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:02 PM IST
सार

राजधानी देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह आज एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पदभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
Dehradun SSP Pramod Dobal took charge, IG Nilesh Anand Bharne held a press conference
पदभार ग्रहण करते दून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल। दूसरी ओर प्रेस कांफ्रेंस करते आईजी नीलेश आनंद भरणे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए ठोस प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस का संदेश दिया। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना व यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिले में एक के बाद एक हुई वारदातों के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम कानून के लिए पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया। 20 आईपीएस को इधर से उधर कर दिया गया है, इनमें आठ जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: दून में शांति और सुकून की हत्या, 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार मर्डर की तीसरी घटना से शहर में दहशत

वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed