फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Six more people arrested for betting in IPL, the accused had come to Dehradun from Delhi

Dehradun: फ्लैट में लगवाया जा रहा था IPL में सट्टा, छह और लोग गिरफ्तार, दिल्ली से देहरादून आए थे आरोपी

Thu, 01 May 2025 10:41 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 May 2025 10:41 PM IST
सार

गिरोह की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हो रहे मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा।

विज्ञापन
Dehradun: Six more people arrested for betting in IPL, the accused had come to Dehradun from Delhi
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह के छह आरोपियों को राजपुर क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5.33 लाख की नकदी, सट्टा लगवाने में इस्तेमाल किए जाने वाले दो लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों के खाते से करोड़ों रुपये के लेनदेन की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह आईपीएल के चेन्नई बनाम पंजाब मैच में सट्टा लगवा रहे थे।

विज्ञापन


आरोपी सट्टा लगवाने के लिए दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हो रहे मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान चेतन शर्मा निवासी अरुणा नगर मजनू का टीला सिविल लाइन थाना नॉर्थ दिल्ली, शक्ति सिंह निवासी आजादपुर थाना आदर्श नगर नॉर्थ दिल्ली, धीरज शर्मा निवासी खजूरी खास जमुनापार थाना खजूरी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, निशांत निवासी द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली, करण निवासी संत नगर करोल बाग दिल्ली, सोहन सिंह निवासी कासपुरी कृषि अपार्टमेंट दिल्ली को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सोना खरीदें या कोई और सामान, गुणवत्ता की जांच बीआईएस केयर एप से करें...पढ़ें ये अहम जानकारी

दुबई से जुड़े हैं तार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है। वे प्रतिबंधित सट्टा एप सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु से सट्टा लगवाते थे। वे ग्राहकों को लिंक भेजकर पैसे लगवाते थे। जीतने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पैसे देते थे। इस बार आईपीएल मैच में सट्टे के माध्यम से एक करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा गया था।

दोस्तों ने दून जाने से किया था मना
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब वह देहरादून से सट्टा लगवाने की योजना बना रहे थे, तब उनके कुछ दोस्तों ने दून आने से मना किया था। दोस्तों ने कहा था कि दून में सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस खासी सतर्क है। ऐसे में वहां से नेटवर्क संचालित करना मुश्किल होगा।

पुलिस ने राजपुर थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सट्टे लगाने और लगवाने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed