फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Check quality of gold or any other item with BIS Care App Bureau of Indian Standards Uttarakhand News

Uttarakhand: सोना खरीदें या कोई और सामान, गुणवत्ता की जांच बीआईएस केयर एप से करें...पढ़ें ये अहम जानकारी

Thu, 01 May 2025 03:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 May 2025 03:08 PM IST
सार

बीआईएस देहरादून की ओर से उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निदेशक सौरभ तिवारी ने सोने के आभूषण या कोई अन्य सामान खरीदने के दौरान ग्राहकों को किन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है, इस पर विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Check quality of gold or any other item with BIS Care App Bureau of Indian Standards Uttarakhand News
सोना - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपील की है कि सोने के आभूषण खरीदें या कोई अन्य सामान, उसकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच बीआईएस केयर मोबाइल एप के जरिये जरूर कर लें। बीआईएस के देहरादून निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर आभूषण व अन्य कीमती सामान की खरीद ज्यादा होती है, ऐसे में बीआईएस ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन

उन्होंने हॉलमार्क और यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर युक्त उत्पादों को ही खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आभूषण विक्रेताओं के पास लैंस का होना अनिवार्य किया गया है। उपभोक्ता उस लैंस के जरिए आभूषण पर अंकित एचयूआईडी नंबर देख सकते हैं। उस नंबर को बीआईएस केयर एप पर डालें, उससे उत्पाद की शुद्धता और विक्रेता के लाइसेंसधारक होने की पुष्टि हो सकती है। पुष्टि होने पर ही खरीद करें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चांदी पर भी होगा हॉलमार्क

बीआईएस अब चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य करने की प्रक्रिया में है, जिससे भविष्य में चांदी की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की क्षमता और अन्य विशिष्टताओं की जांच भी बीआईएस केयर एप से की जा सकती है। यदि उपभोक्ताओं को उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित कोई शिकायत है, तो उन्हें तुरंत बीआईएस के संज्ञान में लाना चाहिए।

देशव्यापी छापेमारी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई

निदेशक तिवारी ने बताया कि बीआईएस ने हाल में देशव्यापी छापेमारी की है, जिसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों में बिना प्रमाणित उत्पाद जब्त किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी उत्पाद गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करता तो भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और कारावास दोनों हो सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों के देहरादून स्थित गोदामों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढे़ं...पूजा हत्याकांड: शातिर पर भरोसा जान पर पड़ा भारी, पहले अपनी जरूरतों के लिए किया इस्तेमाल; फिर रास्ते से हटाया

पुश्तैनी गहनों की जांच की नसीहत

निदेशक ने सुदूर पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अपने पुश्तैनी गहनों की शुद्धता की जांच बीआईएस के स्थापित केंद्रों पर बेहद मामूली शुल्क देकर करवा सकते हैं। ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें पुश्तैनी गहनों की जांच में मिलावट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed