फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Road safety will be taught to students up to class 12 in Uttarakhand

Dehradun : उत्तराखंड में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा, जागरूकता के लिए होंगे अधिक कार्यक्रम

Fri, 14 Mar 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 05:58 AM IST
सार

इसके लिए परिवहन विभाग पूर्व में कक्षा तीन व अन्य के लिए पुस्तकें भेज चुका है। अब 9वीं से 12वीं के लिए भी पुस्तकें तैयार कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
Dehradun: Road safety will be taught to students up to class 12 in Uttarakhand
demo - फोटो : Freepik

विस्तार

हादसों से बचाव के लिए अब बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग पूर्व में कक्षा तीन व अन्य के लिए पुस्तकें भेज चुका है। अब 9वीं से 12वीं के लिए भी पुस्तकें तैयार कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन


राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। युवावस्था में बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, शराब का सेवन कर वाहन चालन जैसे तमाम विकारों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने खास कवायद शुरू की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Dehradun News: होली के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सावधानियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पूर्व में कक्षा-तीन व ऊपर की कक्षाओं के लिए 52,000 पुस्तकें प्रकाशित कराई गई, जिन्हें स्कूलों तक पहुंचा दिया गया है। यहां शिक्षक सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे हैं। 

परिवहन विभाग ने अब 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए पुस्तकें प्रकाशित कराई जा रही हैं। इन पुस्तकों में युवावस्था में सड़क सुरक्षा के प्रति कैसे सजग रहकर खुद व दूसरों की जान कैसे बचाएं, ये जानकारी भी दी जाएगी। 


यह भी पढ़ें : Shimla News: सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरुकता रैली

सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत परिवहन विभाग ने वर्ष 2022 में 350 और वर्ष 2023 में 475 कार्यक्रम कराए हैं। इस बार भी इससे अधिक कार्यक्रम कराने की योजना है।

व्यावसायिक वाहनों में गति नियंत्रक जरूरी 
प्रदेश में जितने भी व्यावसायिक वाहन हैं, उनमें गति नियंत्रक जरूरी है। पिछले साल 31 दिसंबर तक राज्य में 1,31,113 वाहनों में ये उपकरण लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में सभी व्यावसायिक वाहनों में ये स्पीड गवर्नर लगाए दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed