रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामला: बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ जा चुके जेल
रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती में दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती की योजना में शामिल और बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के लिए प्रिंस व अन्य बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब तक डकैती प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना में शामिल एक और आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
Uttarakhand: ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त
आरोपी चंदन उर्फ सुजीत ने ही डकैती की घटना के लिए प्रिंस व अन्य आरोपियों को घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए थे। डकैती प्रकरण में पूर्व गिरफ्तार आरोपी अकबर से पूछताछ में आरोपी चंदन उर्फ सुजीत का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व सितंबर माह में वह भी प्रिंस और अखिलेश उर्फ अभिषेक व उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिनों तक सेलाकुई में किराये के कमरे में रहा था। अभी भी वह आरोपी जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था। जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
साथी अकबर के माध्यम से उपलब्ध कराए थे वाहन
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया। उसने इसके लिए एक कार और दो मोटरसाइकिल की व्यवस्था करने के लिए कहा था। जिस पर उसने अपने परिचित अकबर से वाहनों की व्यवस्था करने के लिए बोला। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से अर्टिगा कार और हरियाणा से दो अपाचे मोटरसाइकिलों की चोरी की। एक अपाचे मोटरसाइकिल को चंदन ने अकबर के माध्यम से 31 अक्तूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को दी। जबकि अर्टिगा कार को छह नवंबर को बिजनौर में विक्रम उर्फ पायलट को और एक अन्य अपाचे मोटरसाइकिल को खुद चंदन ने अकबर के साथ जाकर सात नवंबर को देहरादून आईएसबीटी में प्रिंस व अभिषेक को दी।