फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Reliance Jewels robbery case accused who provided vehicles to miscreants arrested

रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामला: बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ जा चुके जेल

Sun, 10 Dec 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 10:16 PM IST
सार

रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं।

विज्ञापन
Dehradun Reliance Jewels robbery case accused who provided vehicles to miscreants arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती में दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती की योजना में शामिल और बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के लिए प्रिंस व अन्य बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब तक डकैती प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना में शामिल एक और आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो की मौत, शादी में जा रहे थे तीन दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चंदन उर्फ सुजीत ने ही डकैती की घटना के लिए प्रिंस व अन्य आरोपियों को घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए थे। डकैती प्रकरण में पूर्व गिरफ्तार आरोपी अकबर से पूछताछ में आरोपी चंदन उर्फ सुजीत का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व सितंबर माह में वह भी प्रिंस और अखिलेश उर्फ अभिषेक व उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिनों तक सेलाकुई में किराये के कमरे में रहा था। अभी भी वह आरोपी जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था। जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

साथी अकबर के माध्यम से उपलब्ध कराए थे वाहन

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक आरोपी चंदन कुमार ने बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया। उसने इसके लिए एक कार और दो मोटरसाइकिल की व्यवस्था करने के लिए कहा था। जिस पर उसने अपने परिचित अकबर से वाहनों की व्यवस्था करने के लिए बोला। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से अर्टिगा कार और हरियाणा से दो अपाचे मोटरसाइकिलों की चोरी की। एक अपाचे मोटरसाइकिल को चंदन ने अकबर के माध्यम से 31 अक्तूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को दी। जबकि अर्टिगा कार को छह नवंबर को बिजनौर में विक्रम उर्फ पायलट को और एक अन्य अपाचे मोटरसाइकिल को खुद चंदन ने अकबर के साथ जाकर सात नवंबर को देहरादून आईएसबीटी में प्रिंस व अभिषेक को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed