{"_id":"6861551926f426463f0b85b3","slug":"dehradun-prostitution-run-in-guest-house-police-raided-six-including-three-women-arrested-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा...तीन महिलाओं समेत छह पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा...तीन महिलाओं समेत छह पकड़े
Sun, 29 Jun 2025 08:33 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:33 PM IST
सार
गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार लड़के और लड़कियां
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत छह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में तीन महिलाएं भी हैं। मौके से बहुत सी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। सूचना थी कि गेस्ट हाउस में संचालक महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता है।
विज्ञापन
सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कार्रवाई की। पता चला कि यह गेस्ट हाउस चमोली के नरेंद्र सिंह ने लीज पर लिया है। इसमें बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Chunav: मानसून में निर्वाचन आयोग के लिए चुनौतियों का चुनाव...खूब बरसेंगे मेघ
पुलिस ने यहां से पश्चिम बंगाल के तापस साहू, बिहार के कमलेश साहनी व संजीत कुमार और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।