फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun properties 28 crores due on 320 properties Corporation unable to collect tax from big defaulters

Uttarakhand: दून के 320 संपत्तियों पर 28 करोड़ बकाया, नगर निगम बड़े बकायेदारों से नहीं कर पा रहा वसूली

Thu, 20 Mar 2025 03:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार दून में एक लाख रुपये से ऊपर के करीब 320 बकायेदार हैं। इन सभी पर 28 करोड़ रुपये कर बकाया है। दूसरी ओर एक करोड़ से ऊपर चार बकायेदार हैं।

विज्ञापन
Dehradun properties 28 crores due on 320 properties Corporation unable to collect tax from big defaulters
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम बड़े बकायेदारों से कर नहीं वसूल पा रहा है। 320 बकायेदारों पर निगम का 28 करोड़ का बकाया है। नगर निगम पूर्व में कई बार नोटिस दे चुका है, लेकिन बड़े बकायेदार इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं। इन प्रॉपर्टी से इस बार निगम ने 60 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था। सामान्य बकायेदारों में ज्यादातर ने अपना कर जमा करा दिया है, लेकिन दून नगर निगम के बड़े बकायेदार अभी भी कर नहीं जमा कर रहे हैं। नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार दून में एक लाख रुपये से ऊपर के करीब 320 बकायेदार हैं। इन सभी पर 28 करोड़ रुपये कर बकाया है। दूसरी ओर एक करोड़ से ऊपर चार बकायेदार हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यदि ये लोग अपना कर नहीं जमा करते हैं तो 12 प्रतिशत ब्याज के साथ कर जमा करना होगा।

विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुला कर अनुभाग

बुधवार को छुट्टी के दिन भी कर वसूली के लिए नगर निगम का कर अनुभाग खुला रहा। लोग अपना कर जमा करने के लिए नगर निगम में डटे रहे। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम में तीन अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं, ताकि किसी को कर जमा करने के लिए लाइन में ना लगना पड़े। वित्तीय वर्ष 2024-25 का कर 20 प्रतिशत छूट के साथ जमा किया जा रहा है। 31 मार्च के बाद यह छूट खत्म हो जाएगी और 12 प्रतिशत का ब्याज लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून की गलियों में आतंक फैला रहे 50 हजार आवारा कुत्ते, पार्षद बोले- कोई ठोस नीति बने, मिले निजात

व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए लिंक से जमा हो रहा कर

नगर निगम ने एक माह पूर्व शहर में व्हाट्सएप के माध्यम से बिल भेजने की व्यवस्था बनाई थी। इसमें पे नाऊ का लिंक भी दिया गया था, ताकि बकायेदार वहीं के वहीं एक क्लिक पर अपना कर जमा कर सके। इस व्यवस्था के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये अभी तक नगर निगम में जमा किए जा चुके हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि यह वह लोग हैं, जो छोटे बकायेदार हैं, उनको कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed