फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun power line will be underground for Rs 977 crore Board approval Uttarakhand news in hindi

Dehradun: राजधानी की बिजली लाइन 977 करोड़ से होंगी भूमिगत, बोर्ड की मुहर, डेढ़ साल से लटका था मामला

Sat, 14 Oct 2023 01:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि कीर्तिनगर और भगवानपुर में 33 केवी के दो सब स्टेशन को मंजूरी मिली है। एडीबी की 977 करोड़ की डीपीआर बोर्ड ने एप्रूव कर दी। साथ ही कार्य आवंटन को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Dehradun power line will be underground for Rs 977 crore Board approval Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी देहरादून की बिजली लाइन जल्द ही भूमिगत होंगी। एडीबी के सहयोग से बनने वाली इस परियोजना की डीपीआर को यूपीसीएल बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। कई अन्य मामलों पर भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को यूपीसीएल मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव एवं निगम अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में कीर्तिनगर और भगवानपुर में 33 केवी के दो सब स्टेशन को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि एडीबी की 977 करोड़ की डीपीआर बोर्ड ने एप्रूव कर दी। साथ ही कार्य आवंटन को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Operation Ajay:  इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सकुशल पहुंचने पर सरकार का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से भूमिगत बिजली लाइन का यह मामला लटका था जो कि अब आगे बढ़ जाएगा। जल्द ही राजधानी में खंबों पर झूलते हुए तार नजर नहीं आएंगे। बोर्ड बैठक में किसी भी पांच करोड़ तक के टेंडर में पांच प्रतिशत और इससे ऊपर के टेंडर में तीन प्रतिशत सिक्योरिटी राशि के राज्य के नियम को अपनाने पर मुहर लगी। वहीं, स्मार्ट मीटर के मामले पर चर्चा नहीं हो पाई। इसका टेंडर निकाला जा चुका है। मीटर के रेट को लेकर प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed