{"_id":"69a4253f588e64e7750cd584","slug":"dehradun-pollution-levels-air-quality-deteriorated-during-diwali-but-improved-during-holi-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून में दिवाली पर बिगड़ी हवा अब होली में सुधरी; शहर में प्रदूषण स्तर में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून में दिवाली पर बिगड़ी हवा अब होली में सुधरी; शहर में प्रदूषण स्तर में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत
Sun, 01 Mar 2026 05:15 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:15 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिवाली के दौरान बारिश न होने और कोहरा छाए रहने की वजह से शहर की हवा जहरीली हो गई थी। कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था, जिससे सांस और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोशनी के पर्व दिवाली पर बिगड़ी हवा की सेहत रंगों के त्योहार होली में सुधरने से लोगों ने राहत की सांस ली है। होली के अवसर पर हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिवाली के दौरान दून का एक्यूआई 294 था। जबकि दीपावली के बाद देहरादून में अधिकतम 254 एक्यूआई दर्ज किया गया था। वहीं, 28 फरवरी को दून का एक्यूआई 119 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिवाली के दौरान बारिश न होने और कोहरा छाए रहने की वजह से शहर की हवा जहरीली हो गई थी। कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था, जिससे सांस और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ गई थीं। उधर अस्पतालों में दमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया था। इसके विपरीत, होली से पहले स्थिति काफी नियंत्रित है। शहरवासियों ने भी साफ हवा का स्वागत किया। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सुबह-शाम की सैर करने वालों ने कहा कि खुली हवा में सहज सांस लेने का अनुभव मिल रहा है। राजपुर रोड निवासी सुधीर गोयल ने कहा कि देहरादून अपनी स्वच्छ आबोहवा के लिए मशहूर है, लेकिन बीते दिसंबर में कुछ दिनों को छोड़ दें तो लगातार यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई थी। दिन ढलने के बाद शहर में स्मॉग छाया हुआ था। जिसके चलते दून की हवा की गुणवत्ता महानगरों की तरह हो गई थी।
विज्ञापन
Holi 2026: सावधान! होली का उल्लास बेरंग न कर दें रसायन युक्त रंग, बढ़ सकता है एलर्जी का खतरा
दिवाली के दौरान शहर का अधिकतम एक्यूआई
18 अक्तूबर - 171
19 अक्तूबर - 162
20 अक्तूबर - 254
21 अक्तूबर - 174
22 अक्तूबर - 149
स्रोत - उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
फरवरी का एक्यूआई
21 फरवरी - 178
20 फरवरी - 67
19 फरवरी - 82
18 फरवरी - 109
18 अक्तूबर - 171
19 अक्तूबर - 162
20 अक्तूबर - 254
21 अक्तूबर - 174
22 अक्तूबर - 149
स्रोत - उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
फरवरी का एक्यूआई
21 फरवरी - 178
20 फरवरी - 67
19 फरवरी - 82
18 फरवरी - 109