फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Arrested Delhi hawala businessman for Fraud of six crores rupees in a month in name of job

Dehradun: दिल्ली का हवाला कारोबारी गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगे छह करोड़, 20 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Fri, 18 Aug 2023 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 09:31 PM IST
सार

राजपुर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी। उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इस मैसेज में ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी दिलाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Dehradun Police Arrested Delhi hawala businessman for Fraud of six crores rupees in a month in name of job
दिल्ली का हवाला कारोबारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन जॉब में कमाई का लालच देकर दून की महिला से 48 लाख रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने दिल्ली के हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक माह के भीतर ही छह करोड़ रुपये देशभर के लोगों से ठगे और इन्हें कमीशन लेकर बहुत से लोगों को हवाला के जरिए भेजा। आरोपी की तलाश 20 राज्यों की पुलिस कर रही थी। उसके खिलाफ इन राज्यों में 33 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजपुर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की थी। उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इस मैसेज में ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी दिलाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: सहकारी बैंक में 30 करोड़ की धांधली, यूपी-दिल्ली वालों को बांटा सीएम ई रिक्शा योजना का ऋण
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने काम करना शुरू कर दिया। उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़कर महिला को कुछ टास्क दिए गए और इन्हें पूरा करने की एवज में कुछ रुपये महिला के खाते में जमा कर दिए गए। इससे महिला को विश्वास हो गया और वह आगे भी काम करने लगीं। लेकिन, कुछ समय बाद उन्हें कुछ बड़े टास्क दिए गए। उनसे कभी एक लाख तो कभी दो लाख रुपये जमा कराए गए।

फर्जी तरीके से खोले गए थे बैंक खाते

कई बार में महिला से 48 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। बाद में महिला को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हो रही है। इस पर पुलिस ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच करते हुए एसटीएफ ने भी जांच शुरू की। इसके बाद मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की गई। ये सभी बैंक खाते फर्जी तरीके से खोले गए थे। इनके मूल लोगों तक पहुंचकर एसटीएफ दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके तक पहुंच गई। यहां से संजीव मल्होत्रा निवासी रमेश नगर, कीर्तिनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुए।

फर्जी कंपनियों के नाम से भी खोले थे खाते

आरोपी संजीव ने एक माह के भीतर करीब छह करोड़ रुपये देशभर से ठगे हैं। उसने फर्जी कंपनियों के खाते खुलवाए थे। इनके माध्यम से वह धन को विभिन्न लोगों को कमीशन लेकर भेजता था। इसके साथ ही उसने कई लोगों को हवाला के जरिए भी रुपये भेजे थे। पुलिस उसके संपर्क वाले लोगों का तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ लोग भी जुड़े हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि इनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed