{"_id":"5f9272ea92cbc5686303b24a","slug":"dehradun-news-zookeeper-surprised-by-female-kakad-behavior-after-giving-birth-to-her-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देने के बाद भूली मादा काकड़, इस व्यवहार से चिड़ियाघरकर्मी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देने के बाद भूली मादा काकड़, इस व्यवहार से चिड़ियाघरकर्मी हैरान
Fri, 23 Oct 2020 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के प्रति माताओं का प्यार असीम और अद्भुत होता है। फिर चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर, लेकिन दून चिड़ियाघर में मादा काकड़ का अपने बच्चे के प्रति व्यवहार हैरान करने वाला है। बच्चे को जन्म देने के बाद मादा काकड़ न सिर्फ बच्चे को दूध पिलाने से कतरा रही है, वरन वह बच्चे को भूल भी चुकी है।
विज्ञापन
मादा काकड़ के बच्चे के प्रति ऐसे व्यवहार को देखकर दून चिड़ियाघर के अधिकारी, कर्मचारी भी हैरत में हैं। फिलहाल अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी बच्चे को बोतल से दूध पिला रहे हैं और उसकी पूरी देखभाल भी कर रहें है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों एक मादा काकड़ ने चिड़ियाघर में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन अप्रत्याशित तरीके से काकड़ बच्चे को न तो दूध पिला रही है और न ही उसकी देखभाल कर रही है। कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद मादा काकड़ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है यह अपने आप में अप्रत्याशित है।
विज्ञापन
वैसे तो जंगलों में बच्चों को जन्म देने वाले वन्यजीव उनकी पूरी देखभाल करते हैं, लेकिन मादा काकड़ का बच्चे के प्रति व्यवहार चौंकाने वाला है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फिलहाल नवजात की पूरी देखभाल की जा रही है और उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी रही है। कर्मचारी बच्चे और मादा काकड़ की लगातार निगरानी कर रहे हैं।