फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News youth Dead body found in Mauka Gad ravine of Kalsi,injury marks onface suspicion of murder

Dehradun: कालसी में हिमाचल के युवक की हत्या कर शव गदेरे में फेंका, चेहरे और सिर पर मिले चोट के निशान

Fri, 29 Dec 2023 12:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:59 PM IST
सार

Dehradun News: चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।

विज्ञापन
Dehradun News youth Dead body found in Mauka Gad ravine of Kalsi,injury marks onface suspicion of murder
खड्ड में शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा के मोका गाड (गदेरा) से हिमाचल के युवक का शव शुक्रवार को मिला। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकाला था।

विज्ञापन


ग्रामीण साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मोका गाड में चारापत्ती लेने गए थे। जहां गदेरे के दूसरी ओर एक युवक औंधे मुंह पड़ा था। इस पर ग्रामीणों ने सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा मौके पर पहुंचे, जहां युवक मृत मिला। घटनास्थल से राजस्व पुलिस को मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


उत्तराखंड: ठंड से बचाव को उच्च हिमालय क्षेत्र से निचले इलाकों में पहुंचे हिमालयन थार, झुंड में कर रहे विचरण
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खोदरी माजरी निवासी अरविंद कश्यप के बेटे पवन कश्यप (19) के रूप में हुई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास एक पत्थर पर खून के धब्बे भी मिले हैं। आशंका है कि किसी ने हत्या कर शव को गदेरे में फेंक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed