फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Woman found unconscious under bridge Bullet found in her head after CT scan

Dehradun: पुल के नीचे बेहोश मिली महिला, सिर में लगी थी चोट, दो दिन बाद सीटी स्कैन कराया तो उड़ गए होश

Tue, 16 Jan 2024 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jan 2024 08:33 PM IST
सार

Dehradun News: महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सिटी स्कैन कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun News Woman found unconscious under bridge Bullet found in her head after CT scan
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के थानो मार्ग पर बड़ासी पुल के नीचे सोनीपत निवासी एक महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसका इलाज कराया तो दो दिन बाद सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गई है, जो कि अभी सिर में ही फंसी हुई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख हरिद्वार से उसकी बहन देहरादून पहुंची और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। सोनीपत से उसका पति भी गायब चल रहा है और महिला के ससुर की भी गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। रायपुर पुलिस ने वहां पहुंची तो देखा कि महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सिटी स्कैन कराया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। इसके बाद सिटी स्कैन किया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सिर में एक गोली अटकी थी। महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। इसी बीच पुलिस ने उसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। फोटो को देखकर महिला की बहन काव्या निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार देहरादून पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Leopard Terror: सावधान...देहरादून की गलियों में घूम रहा गुलदार, घरों से न निकलें, पुलिस ने किया अलर्ट

महिला की बहन ने की पहचान
उसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की। काव्या ने पुलिस को बताया कि तानिया की शादी 2020 में सोनीपत हरियाणा निवासी शुभम के साथ हुई थी। तब से उसका मायके वालों से बहुत कम संपर्क होता था। शादी के बाद वह पति और ससुर के साथ कभी कभार ही ज्वालापुर आई थी। काव्या ने दो महीने पहले ही तानिया से बात की थी। तानिया के ससुराल में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उसके ससुर भी सितंबर 2023 से गायब हैं। इन सब जानकारियों के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तानिया का पति शुभम भी घर से गायब है और उसका नंबर भी स्विच ऑफ है। पुलिस की एक टीम सोनीपत के लिए भी रवाना की गई है।

ससुराल के लोग लगा रहा है पिता को गायब करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, तानिया के ससुराल की एक संपत्ति हाइवे किनारे बनी हुई है। इस संपत्ति को लेकर उससे ससुराल में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसका बंटवारा तानिया के ससुर को ही करना था, लेकिन उसके ससुर प्रभुदयाल सितंबर 2023 से ही गायब हैं। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। प्रभुदयाल के भाई व अन्य नातेदार तानिया और शुभम पर ही उन्हें गायब करने का शक जता रहे हैं। हालांकि, अब तानिया भी इस हालत में देहरादून मिली तो उस पर गोली किसने चलाई इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल सका है। पुलिस अब उसके पति को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed