फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Today: CM trivendra singh rawat Inaugurates Smart city first Electric Bus

देहरादून: आज से 'स्मार्ट बस' में करें सफर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ

Sun, 21 Feb 2021 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Feb 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News Today: CM trivendra singh rawat Inaugurates Smart city first  Electric Bus
देहरादून में पहली इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आईएसबीटी से राजपुर तक चमचमाती स्मार्ट बसें चलनी शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हरी झंडी दिखाने के बाद पांच बसों ने सड़क पर सरपट दौड़ना शुरू कर दिया। शहरवासियों ने इन बसों में सफर का खूब आनंद लिया। इन नई स्मार्ट बसों में सवारियों को सफर करने में कैसा महसूस हुआ, इसे लेकर अमर उजाला टीम ने भी बस में सफर किया।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे, दिलाराम चौक
दिलाराम चौक पर फूलों से सजी बसें खड़ी हैं। शहर के विधायक, मेयर और अधिकारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मुख्यमंत्री के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक बस में विधायकों और अधिकारियों ने राजपुर तक सफर किया। इसके बाद पांचों बसों का रूट पर संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे, राजपुर रोड
राजपुर से बस आईएसबीटी के लिए रवाना हुई। बस में चार-पांच सवारी बैठीं। सवारियां चमचमाती वातानुकूलित बस में सफर करने का आनंद ले रही हैं। सवारियों में भी बस की खासियतों को लेकर चर्चा हो रही है। बीच-बीच के स्टॉपेज पर बस रोककर दरवाजे खुल रहे हैं। कंडक्टर लोगों को बुला रहे हैं, क्योंकि अभी लोगों को इस सेवा के बारे में ज्यादा पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2:20 बजे, सेंट जोजेफ एकेडमी राजपुर रोड
बस रुकी, लेकिन स्टापेज पर कोई सवारी नहीं थी। दरवाजा खुला कुछ सेकंड बाद फिर बंद हो गया। बस आगे की ओर बढ़ी। बस में जो सवारियां पहले से बैठी हैं, उनका कहना था कि फूलों से सजी चमचमाती बस को देखकर ऐसा लगा कि कोई खास बस है। कंडक्टर से किराया और अन्य जानकारी पता कर बस में बैठे हैं। इस बीच कंडक्टर ई-टिकटिंग मशीन से सवारियों को टिकट भी दे रहे हैं।

आईएसबीटी, दोपहर तीन बजे
आईएसबीटी पहुंचते-पहुंचते बस में अब भी 10 से अधिक सवारियां नहीं हैं। दरअसल, कुछ सवारियों बीच के स्टॉपेज पर उतर चुकी हैं। वहीं, रविवार होने और लोगों को जानकारी न होने के कारण सवारियां कम रहीं। हालांकि जो सवारियां बस में बैठीं वह किराए और सुविधा को लेकर बस सेवा की तारीफ ही कर रही थीं।

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, विधायकों ने भी किया सफर
दोपहर 12 बजे दिलाराम चौक पर मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बस परियोजना में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु व ध्वनि प्रदूषण कम होगा और नागरिकों को कम लागत में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। सोमवार से सुबह छह से रात 10 बजे तक बसों का संचालन होगा।

सवारियों ने बताए अनुभव

राजपुर रोड पर पिज्जा प्वाइंट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वापसी में बस रुकी तो समझ में नहीं आया कौन सी बस है। कंडक्टर के बताने पर बस में बैठी हूं। बस का सफर आनंददायक है।
- अनुपा रानी
दून की सड़कों पर एसी बस में सफर करने का अलग ही आनंद आ रहा है। इस तरह की बसें और भी चलनी चाहिए। किराया भी सामान्य सिटी बसों से ज्यादा नहीं है। -आशीष कुमार
राजपुर से बस में सवार हुआ हूं। आईएसबीटी तक जाना है। बस बहुत सुविधाजनक है। दिव्यांगों के लिए भी अलग से रैंप है। उन्हें बस से चढ़ने उतरने में दिक्कत नहीं होगी। -मोहम्मद ताहिर
राजपुर से बस में बैठा हूं। सामान्य बस के बराबर किराए में एसी का सफर बहुत ही अच्छा है। गर्मियों में तो यह और भी सही रहेगा। इस तरह की बसें और चलनी चाहिए। -सिंह साहब

आईएसबीटी से राजपुर रूट पर 32 स्टापेज
प्रत्येक स्टापेज लगभग 490 मीटर की दूरी पर है। इनमें आईएसबीटी, शिमला बाईपास, माजरा, आईटीआई निरंजनपुर, सब्जी मंडी चौक, पटेलनगर पुलिस चौकी, लालपुल, पीएनबी पटेलनगर, मातावाला बाग, सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, साइबर थाना, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क, सेंट जोसेफ अकेडमी, सचिवालय, बहल चौक, दिलाराम चौक, मधुबन होटल, अजंता चौक, सर्वे ऑफ इंडिया, एनआईवीएच फ्रंट गेट, जाखन, पेसिफिक मॉल, इंदर बाबा मार्ग, मसूरी डायवर्जन, साईं मंदिर, टिहरी हाउस/जीआरडी संस्थान, राजपुर

यह हैं सुविधाएं
इन इलेक्ट्रिक बसों में 25 सीटें सामान्य जन, एक सीट चालक, दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर खड़ी करने के स्थान की सुविधा है। इलेक्ट्रिक बस की लंबाई लगभग नौ मीटर है और चौड़ाई लगभग 2.5 मीटर। बस में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाईड्रोलिक रैंप की सुविधा है। फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा है। बस वातानुकूलित और जीपीएस युक्त हैं। प्रत्येक बस में तीन सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, स्टॉपेज के डिस्पले, प्रत्येक सीट के लिए यूएसबी पोर्ट, आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, ग्रैब हेंडल्स, अग्निशमन यंत्र, हाइड्रोलिक पॉवर स्टीयरिंग है। ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।

यह है किराया

- प्रथम चार किलोमीटर    10 रुपए
- चार से सात किमी    15 रुपए
- सात से 10 किमी    20 रुपए
- 10 से 13 किमी    25 रुपए
- 13 से 17 किमी    30 रुपए
- 17 से 21 किमी    35 रुपए
- 21 से 25 किमी    40 रुपए 
- 25 से 30 किमी    45 रुपए
- 30 से 35 किमी    50 रुपए
- 35 किमी से अधिक    55 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed