फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Rakesh Tikait Will Join save land save house and village movement mahapanchayat in Doiwala Today

देहरादून में महापंचायत: डोईवाला में गरजे राकेश टिकैत, कहा- किसानों की जमीन उजाड़ने का प्रयास कर रही सरकार

Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

इस दौरान टिकैत ने कहा कि डोईवाला में नया शहर बसाने की योजना है। जिसमें कृषि भूमि का अधिग्रहण होगा। सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि को उजाड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Dehradun News Rakesh Tikait Will Join save land save house and village movement mahapanchayat in Doiwala Today
डोईवाला महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भूमि बचाओ, घर-गांव बचाओ आंदोलन महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान टिकैत ने कहा कि डोईवाला में नया शहर बसाने की योजना है। जिसमें कृषि भूमि का अधिग्रहण होगा। सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। महापंचायत के जरिए उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी निर्णय न ले। वरना बड़े आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने महापंचायत में भाग लेकर इंटीग्रेटेड सिटी का विरोध किया। 
विज्ञापन


Uttarakhand Politics: हरीश रावत से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस में जाने की चर्चा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी में 31 लोग शामिल

इंटीग्रेटेड सिटी के मुद्दे पर संघर्ष के लिए गठित किए संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ब्लाक सभागार में बैठक हुई। कोर कमेटी में 31 लोगों को शामिल किया गया। डोईवाला क्षेत्र के प्रत्येक गांव से कोर कमेटी के सदस्य चुने गए। आईटी सेल के अलावा अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी की देखरेख में लीगल सेल का भी गठन किया। 27 जुलाई तक मोर्चा एसडीएम के माध्यम से सरकार को दिए गए ज्ञापन के जवाब का इंतजार करेगा। इसके बाद 28 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की तैयारी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed