{"_id":"5fa69f828ebc3e9bca1b048b","slug":"dehradun-news-protest-aap-at-child-protection-commission-office-against-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : आप ने नोटिस भेजने के विरोध में बाल संरक्षण आयोग कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : आप ने नोटिस भेजने के विरोध में बाल संरक्षण आयोग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Sat, 07 Nov 2020 08:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया
- फोटो : ANI file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानूनी नोटिस भेजने के विरोध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बाल संरक्षण आयोग की ओर से आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को हरिद्वार में स्केप चैनल के मामले में कानूनी नोटिस जारी किया था। शनिवार को आप पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आयोग कार्यालय पहुंचे। वहां आयोग अध्यक्ष के मौजूद न होने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
मोहनिया ने कहा कि भाजपा ने गंगा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्होंने पिछले चार सालों से गंगा को उसका खोया सम्मान नहीं दिया, बल्कि स्केप चैनल के तौर पर गंगा को अपमानित किया। आप ने मां गंगा के सम्मान के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया तो सरकार ने राजनैतिक द्वेष की भावना से बाल आयोग के माध्यम से कानूनी नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
जो आयोग के अधीन नहीं आता था। कानून का सम्मान करने के लिए आयोग पहुंचे तो मौके पर अध्यक्षा मौजूद नहीं थी, जिसकी वजह से उनको बिना सुनवाई के वापस आना पड़ा। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मां गंगा के सम्मान के लिए लड़ता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इस मौके पर प्रवक्ता नवीन पीर साली, उमा सिसोदिया, रवींद्र आनंद, डॉ. शौएब अंसारी, हिमांशु पुंडीर, त्रिलोक सजवान, विशाल चौधरी, राजू मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।