{"_id":"61a4f529dc09417923676908","slug":"dehradun-news-prd-jawans-protest-in-front-of-minister-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पीआरडी जवानों ने घेरा मंत्री का आवास, मंगलवार को करेंगे सीएम आवास कूच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: पीआरडी जवानों ने घेरा मंत्री का आवास, मंगलवार को करेंगे सीएम आवास कूच
Mon, 29 Nov 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:17 PM IST
सार
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश के नेतृत्व में सोमवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल भर नौकरी, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के यमुना काॅलोनी स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। हालांकि आवास पर मंत्री से प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों की मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद पीआरडी जवानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश के नेतृत्व में सोमवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद वह मंत्री के यमुना काॅलोनी स्थित आवास की ओर से बढ़े। प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में प्रदेश के विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में पाआरडी जवानों ने अपनी सेवाएं दी। लेकिन कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साल भर रोजगार न होने से पीआरडी जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद ने बताया कि मंत्री के आवास पर मंत्री से मुलाकात न होने के बाद हमनें 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह तोमर, सुनिल, भारु तोमर, किशन सिंह, पदम सिंह जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।