{"_id":"68452ade9f7c7c2a990df05e","slug":"dehradun-news-play-hind-di-chadar-staged-cm-dhami-and-delhi-minister-manjinder-singh-sirsa-attended-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: देहरादून मे हुआ ‘हिंद दी चादर’ नाटक का मंचन, सीएम धामी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: देहरादून मे हुआ ‘हिंद दी चादर’ नाटक का मंचन, सीएम धामी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हुए शामिल
Sun, 08 Jun 2025 11:51 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:51 AM IST
सार
‘हिंद दी चादर’ नाटक के मंचन कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री नजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम धामी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून में उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री नजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे।
विज्ञापन
Uttarakhand News: प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू होगा ई-ऑफिस, तेजी से होंगे निकायों के काम
विज्ञापन
रविवार को दून मेडिकल कॉलेज सभागार में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 वें शहादत दिवस पर नाटक आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हिन्द दी चादर केवल एक मंचन ही नहीं है। यह समाज को प्रेरित करता है। हमारे जितने भी गुरु हुए हैं सभी ने राष्ट्र को प्रथम मानते हुए राष्ट्र को पिरोने का काम किया है। साहिबज़ादों का इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए था। हम सौभाग्यशाली हैं कि जल्द ही हेमकुंड साहिब रोपवे का काम शुरू होने जा रहा है। आने वाले समय में ये यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन