फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News One arrested for blackmailing a scrap dealer and demanding 10 lakhs

Dehradun: कबाड़ी को ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, बहन संग मिलकर दो भाइयों ने रची कहानी

Tue, 11 Feb 2025 11:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2025 11:14 PM IST
सार

10 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर ने शिकायत दी थी। बताया कि था कि उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग की गई।

विज्ञापन
Dehradun News One arrested for blackmailing a scrap dealer and demanding 10 lakhs
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहन के साथ मिलकर दो सगे भाइयों ने ब्लैकमेलिंग की कहानी रची थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि 10 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर ने शिकायत दी थी। बताया कि था कि उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग की गई। एक महिला सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


Dehradun: ओएनजीसी चौक के पास फिर हादसा...बेकाबू हुई कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जांच में सामने आया कि जर्रार कबाड़ी का काम करता है। जहां एक महिला काम मांगने पर आई थी। इसके बाद महिला को काम दे दिया। मालिक का भरोसा जीत महिला कुछ दिनों में अपने साथ एक पुरुष को भी काम के लिए कबाड़ी के पास ले आई, लेकिन कुछ वक्त गुजरते ही महिला व पुरुष मिलकर कबाड़ी को लगातार दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने लगे।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम देवनियापुर बलभद्र तहसील सवाजपुर थाना पाली जिला हरदोई को साईधाम काॅलोनी सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी अपनी सगी बहन व भाई के साथ मिलकर कबाड़ी को हनीट्रैप झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed