फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News One and half crore Rupees caught during police checking Many questions Raised

हर जुबां पर सवाल: किसके लिए आए थे डेढ़ करोड़? कोई बड़े अधिकारी का जोड़ रहा नाम तो कोई सफेदपोश पर कर रहा संदेह

Sun, 17 May 2026 09:07 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 17 May 2026 09:07 AM IST
सार

चर्चा है कि प्रदेश के एक बड़े अधिकारी के लिए ये रकम लाई गई थी पर वह इससे संतुष्ट नहीं थे। उनकी ख्वाहिश इससे कहीं ज्यादा की थी। गाड़ी के सीक्रेट केबिन में छिपाकर लाई गई रकम के बारे में कुछ विवाद हो गया।

विज्ञापन
Dehradun News One and half crore Rupees caught during police checking Many questions Raised
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर कौलागढ़ में चेकिंग के दौरान बीती रात पकड़े गए एक करोड़ 55 लाख कहां से किसके लिए आए थे दून में शनिवार को ये सवाल हर किसी की जुबां पर था। सियासी गलियारों से लेकर आम जन तक हर जगह चर्चा थी कि आखिर इतना कैश दून में किसे देने के लिए आया था।

विज्ञापन


कौन वो मुखबिर था जिसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। चर्चा है कि प्रदेश के एक बड़े अधिकारी के लिए ये रकम लाई गई थी पर वह इससे संतुष्ट नहीं थे। उनकी ख्वाहिश इससे कहीं ज्यादा की थी। गाड़ी के सीक्रेट केबिन में छिपाकर लाई गई रकम के बारे में कुछ विवाद हो गया। इसी के चलते इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचा दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ग्रे रंग की ये गाड़ी उत्तर प्रदेश से चली थी और यूपी में ही इसने दो-तीन स्थानों से रकम एकत्र की थी। दून के साथ ही यमुनानगर में भी इसको पैसों की डिलिवरी करनी थी। चर्चा है कि किसी अन्य स्थान पर जो रकम रखनी थी वहां ज्यादा रख दी। बताया जा रहा है कि दून में भी ये गाड़ी सुभाष रोड, राजपुर रोड जैसे कुछ इलाकों में देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: उत्तराखंड एसएससी परीक्षा नकल रैकेट में एक और आरोपी गिरफ्तार, फरवरी में हुआ था गोरखधंधे का भंडाफोड़

दो विभागों के बीच अटकी है जांच
राजधानी में बड़ी मात्रा में रकम पकड़े जाने की जांच भी दो विभागों के बीच अटकी है। पुलिस विभाग का कहना है कि आयकर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रकम जब्त की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज की गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब भी अनएकाउंटेंट मनी पकड़ी जाती है उसकी जांच आयकर विभाग ही करता है। वहीं इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो वह खुलकर बोलने तक को तैयार नहीं हुए। नाम न छापने की शर्त पर एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से ही इस गाड़ी में रकम होने की सूचना मिली थी। रकम और आरोपी उन्हें नहीं मिले। उनके हांथ में जब मामला आएगा तो जांच की जाएगी।

गुजराती चालक, मराठी कार
कैंट थाना क्षेत्र से पकड़ी गई स्कॉर्पियो कार का नंबर महाराष्ट्र का है। अवैध रकम के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन चालक की पहचान सतीश भाई (51) निवासी जिला मेहसाणा गुजरात के रूप में हुई। इनकी कार में दो और लोग थे जिनकी पहचान सचिन पटेल निवासी दीनप थाना विसनानगर गुजरात और ठाकुर जसवंत संघ बानाजी निवासी चणसमा जिला पाटन गुजरात के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed