फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news now passport office is threatened with bomb causing panic team arrived to investigate

Dehradun: कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया परिसर

Mon, 02 Mar 2026 08:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Mar 2026 08:30 PM IST
सार

Dehradun News: उत्तराखंड में हाल ही में ईमेल के जरिए कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, अब देहरादून में पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल आया है।

विज्ञापन
Dehradun news now passport office is threatened with bomb causing panic team arrived to investigate
पासपोर्ट कार्यालय में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अदालत के बाद अब देहरादून में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा के लिए एहतियातन परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। सूचना पर तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर पूरे कार्यालय की छानबीन की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से सोमवार को ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने और सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड, दोनों ने पासपोर्ट ऑफिस पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस एमकेपी चौक और पासपोर्ट ऑफिस हाथीबड़कला में टीमों ने पहुंचकर गहन छानबीन की। सर्च अभियान के दौरान दोनों पासपोर्ट ऑफिस परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


Kotdwar Crime: छोटे भाई के हत्यारोपी बडे़ भाई को आजीवन कारावास, डंडे से पीटकर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जिला अदालत को उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि देहरादून के साथ ही नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले की अदालतों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। देहरादून में 18 फरवरी को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने पूरा कोर्ट परिसर खाली करवाकर गहन छानबीन की थी। जिला जज की मेल में भेज गए धमकी भरे पत्र में आईएसआई और पाकिस्तान का भी जिक्र था। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए साइबर पुलिस को इन मेल के जांच के निर्देश दिए थे।

कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर तत्काल टीमें दोनों पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं और त्वरित गति से काम करते हुए गहन छानबीन की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मेल के सोर्स और सेंडर के विषय में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों से छानबीन करवाकर सुनिश्चित किया कि कोई खतरा नहीं है।
- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed