फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Noida company duped of 1.90 crore on pretext of renting a helicopter for the Char Dham Yatra

Dehradun: चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर किराये पर देने का दिया झांसा, नोएडा की कंपनी से ठगे 1.90 करोड़

Tue, 14 Jan 2025 09:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2025 09:20 PM IST
सार

Dehradun News: आरोप है कि चंद्रलेखा एयरलाइंस ने पीड़ित कंपनी को रकम लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन बाउंस हो गए। आरोप यह भी हैं कि चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे दस्तावेज भी जांच में झूठे पाए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News Noida company duped of 1.90 crore on  pretext of renting a helicopter for the Char Dham Yatra
- फोटो : ANI

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर किराये पर देने का झांसा देकर नोएडा की कंपनी से 1.90 करोड़ रुपये ठग लिए गए। नोएडा की कंपनी के मालिक ने देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चंद्रलेखा एयरलाइंस ने पीड़ित कंपनी को रकम लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन बाउंस हो गए।

विज्ञापन


आरोप यह भी हैं कि चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे दस्तावेज भी जांच में झूठे पाए गए हैं। ठगी को लेकर नोएडा की मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शुभादीप साधू ने शिकायत की है। पुलिस को बताया, उनकी कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ाने और सहायक परिवहन गतिविधियां करती है।
विज्ञापन


कंपनी को चारधाम यात्रा के लिए कुछ हेलिकॉप्टर किराये पर लेने थे। इसके लिए देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के डायरेक्टर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह ने संपर्क किया। ये सभी राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। तीनों ने कहा था कि उनके पास हेलिकॉप्टर किराये पर देने के लिए पूरे अधिकार हैं और बताया कि उन्होंने आठ एविएशन कंपनियां अधिगृहीत किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में पत्नी की गोलीमार कर हत्या: शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद, कत्ल के बाद आरोपी मौके से भागा

चंद्रलेखा एयरलाइंस की ओर से मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को अगस्ता वेस्टलैंड जैसे छह हेलिकॉप्टर देने का वादा किया गया। अनुबंध के अनुसार मैक चार्टर्स ने चंद्रलेखा एयरलाइंस को 1.90 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। ये सभी हेलिकॉप्टर उन्हें 15 मई 2024 से 30 जून 2024 और 15 सितंबर से 28 अक्तूबर 2024 के बीच दो बार में दिए जाने थे।

लेकिन, जैसे ही तारीख पास आई तो ये सभी लोग मुकर गए। बार-बार कहने पर भी हेलिकॉप्टर मुहैया नहीं कराया। साधू ने पुलिस को बताया, इस पर उन्होंने चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे कागजात की जांच कराई। पता चला कि ये सारे दस्तावेज आरोपियों ने झूठे बनाए थे। हेलिकॉप्टर के बारे में उन्होंने जो दावे किए थे वह भी सब गलत थे।

इन लोगों ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन बाउंस हो गए। एसएचओ कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया, सुभादीप साधू की शिकायत पर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed