फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Wife shot dead in Nepal

नेपाल में पत्नी की गोलीमार कर हत्या: शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद, कत्ल के बाद आरोपी मौके से भागा

Tue, 14 Jan 2025 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

नेपाल के डडेलधूरा में पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद पत्नी की मौत का कारण बना। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर बंदूक से फायर झोंक दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति बंदूक सहित मौके से भाग गया। इस घटना की हर तरफ चर्चा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Wife shot dead in Nepal
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट से लगी सीमा नेपाल के डडेलधूरा में पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद पत्नी की मौत का कारण बना। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर बंदूक से फायर झोंक दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति बंदूक सहित मौके से भाग गया। इस घटना की हर तरफ चर्चा है। वहीं नेपाल प्रहरी के मुताबिक पति के शराब पीने पर पत्नी से विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे नेपाल, बैतड़ी के पास डडेलधूरा के अमरगढ़ी नगरपालिका-तीन, मल्लो पथरोड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय डंबर थापा और उसकी पत्नी 24 वर्षीय अस्मिता थापा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी और बंदूक सहित मौके से भाग गया।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अस्मिता थापा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर नेपाल प्रहरी ने आरोपी पति की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पत्नी के हत्यारोपी को जंगल से बंदूक सहित पकड़ लिया और बाद में उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल प्रहरी के मुताबिक शराब विवाद की वजह रही। डंबर थापा अक्सर नशे में घर पहुंचता था। इसी बात को लेकर उसके और पत्नी के बीच विवाद हुआ। आवेश में आकर उसने पत्नी को बंदूक से गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed