फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News music teacher from Meghalaya was found dead in a toilet bottle of solution found nearby

Dehradun: शौचालय में मृत मिला मेघालय का संगीत शिक्षक, पास में मिली सलूशन की बोतल, मुंह पर लगी थी पन्नी

Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
सार

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल से सूचना मिली कि एक शिक्षक ने कर्मचारी आवास का दरवाजा भीतर से बंद किया हुआ है। काफी आवाज देने के बाद भी शिक्षक कमरा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो शिक्षक शौचालय में बेहोशी की हालत में पड़ा था।

विज्ञापन
Dehradun News music teacher from Meghalaya was found dead in a toilet bottle of solution found nearby
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेघालय के खासी जिला निवासी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के संगीत शिक्षक जोरावर जरियाद बक्शी (35) अपने कर्मचारी आवास के शौचालय में मृत मिले। मृतक के पास सलूशन की आधी खाली बोतल पड़ी थी।

विज्ञापन


मृतक के चेहरे पर सलूशन को सूंघने के लिए लगाई गई पन्नी भी चिपकी हुई थी। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि अत्यधिक नशा करने के कारण संगीत शिक्षक की मौत हुई होगी। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल से सूचना मिली कि एक शिक्षक ने कर्मचारी आवास का दरवाजा भीतर से बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी आवाज देने के बाद भी शिक्षक कमरा नहीं खोल रहे हैं। कर्मचारी अपने परिजनों का फोन भी नहीं रिसीव कर रहा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरा भीतर से बंद था। पुलिसकर्मी रोशनदान को तोड़ कर भीतर दाखिल हुए।

Haridwar: शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, थप्पड़ का बदला लेने के लिए बेरहमी से की थी दोस्त की हत्या

शिक्षक शौचालय में बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके पास ही सलूशन की बोतल पड़ी थी। बोतल करीब एक किलोग्राम की थी, जो आधी खाली थी। शिक्षक के चेहरे पर सलूशन का नशा करने के लिए लगाई गई पन्नी चिपकी थी।

शिक्षक को उपचार के लिए एंबुलेंस से धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक दो वर्ष पहले संगीत सिखाने के लिए स्कूल में आया था। मृतक विवाहित है। उसकी अभी कोई संतान नहीं है। मृतक के पिता को घटना की सूचना दी गई है।

प्रथम दृष्टया में मामला अत्यधिक नशे के कारण मौत का लग रहा है, हालांकि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed