{"_id":"69afcbe4af5d9eb9970d880b","slug":"dehradun-news-lpg-gas-crisis-two-day-backlog-supply-of-commercial-cylinders-stopped-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राजधानी में गैस संकट; दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राजधानी में गैस संकट; दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM IST
सार
सरकार ने अब गैस बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया है। जिसके चलते अब कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। सप्लाई में आई बाधा के कारण दून में करीब दो दिन का बैकलॉग हो गया है। स्थिति को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं को ही की जाए। इसके तहत शहर के अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन
वहीं होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे। इससे कारोबारियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं और बैकलॉग खत्म होने के बाद जल्द ही सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए ज्ञान और संतुलन का मंत्र; ग्राफिक्स से समझिए धामी सरकार का बजट
उधर, शहर के कई इलाकों में लोगों को सिलिंडरों की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक गैस की बुकिंग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा अगले दो दिनों में बैकलॉग खत्म करने का प्रयास होगा।