फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Kailash Kher and Kanhaiya Mittal performance in Ram Rag Program Huge Crowd Gathered

Dehradun: ‘राम-राग’ में कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल ने बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रमुग्ध होकर झूमे राम भक्त

Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:12 PM IST
सार

कैलाश खेर ने ‘जाना जोगी’ भजन सुनाकर अपनी शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने ‘मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया’, ‘राम ही पार लगावेंगे’, ‘क्या कभी अंबर से’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Kailash Kher and Kanhaiya Mittal performance in Ram Rag Program Huge Crowd Gathered
देहरादून में प्रस्तुति देते कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में संस्कृति विभाग की ओर से बन्नू स्कूल में आयोजित ‘राम-राग’ कार्यक्रम में कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल के गानों ने समा बांध दिया। कन्हैया मित्तल ने ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे...’ से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने ‘उत्तराखंड के भाग जाग जाएंगे, राम आएंगे...’ गाया तो पूरा पंडाल भक्ति में डूब गया। यहां देर रात तक दूनवासी भक्ति के रंग में रंगे रहे। श्री राम और खाटू श्याम के जयकारों से दून गूंजता रहा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल को श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट की। राम-राग में कन्हैया मित्तल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके बाद कैलाश खेर ने ‘जाना जोगी’ भजन सुनाकर अपनी शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने ‘मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया’, ‘राम ही पार लगावेंगे’, ‘क्या कभी अंबर से’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता होशियारों के हाथ में थी तो देश का क्या बना दिया लेकिन अब प्यारों के हाथ में है तो सब आपके सामने है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश खेर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकाल पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है। कन्हैया मित्तल ने कहा कि पहले ऐसे भी मुख्यमंत्री थे जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई। लेकिन, अब ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो खुद रामसेवक हैं।

Trending Videos

माहौल देख बोले कन्हैया मित्तल- अयोध्या से कम नहीं देहरादून

कन्हैया मित्तल के भजनों के बीच दून का वातावरण पूरा भक्तिमय हो गया। चारों ओर दूनवासी भजनों पर झूमते दिखे ओर भगवा झंडे लहराते दिखे। जय श्री राम के उद्घोष के बीच कन्हैया मित्तल भी बीच में रुके। इसे देख भजन गायक कन्हैया मित्तल बोले कि आज देहरादून भी अयोध्या से कम नहीं है।

‘राज्य नहीं धाम है उत्तराखंड’

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य नहीं एक धाम है। उत्तराखंड से पहली बार स्पेशल खाटू श्याम के लिए बस चलाई गई। उन्होंने एक भजन सुनाते हुए कहा, अपना बना लो धामी को, दिल को दिल से जोड़ के।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed