फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Intoxicated woman sexually molest for 10 days, eyesight lost due to drugs high dose

देहरादूनः नशा देकर महिला से 10 दिन तक दुष्कर्म, नशे की हाई डोज से गई आखों की रोशनी

Wed, 07 Jul 2021 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Jul 2021 09:46 AM IST
सार

महिला के साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला से आरोपी ने दवाई खिलाकर दुष्कर्म किया। दवा की हाई डोज के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी चले जाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
dehradun news : Intoxicated woman sexually molest for 10 days, eyesight lost due to drugs high dose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राजधानी देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में मिली राजस्थान निवासी महिला से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। राजस्थान की पाली पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को देहरादून के पास से गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला से आरोपी ने दवाई खिलाकर दुष्कर्म किया। दवा की हाई डोज के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी चले जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह एक महिला एक पुरुष के साथ देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंची थी। यहां उन्होंने पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया और फिर महिला डॉक्टर के पास गए। इसी बीच दोनों में झगड़ा हुआ तो पुरुष उसे छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि पुरुष उस महिला के गांव का ही रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसने एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। इलाज के बहाने वह उसे देहरादून लेकर आया था। स्थानीय पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि महिला की तो पाली जनपद में गुमशुदगी दर्ज है। 


ऐसे में दो दिन बाद राजस्थान पुलिस महिला के परिजनों को लेकर पहुंच गई। यहां से महिला को वापस ले जाया गया, लेकिन अब राजस्थान की पाली पुलिस ने उस झोलाछाप डॉक्टर को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।


इससे कहानी बिल्कुल बदल गई। पाली के पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि हो चुकी है। आरोपी बद्रीधर वैष्णो के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

...तो हाई डोज से गई आंखों की रोशनी 

पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। उसने उसे दवाई ही इसलिए खिलाई थी कि उससे बार-बार दुष्कर्म किया जा सके।

 

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन भी दिया था। इसी की हाई डोज के कारण महिला की आंखों की रोशनी जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

कार से मिली फाइल की भी पड़ताल 

देहरादून में अस्पताल के बाहर बद्रीधर की कार भी मिली थी। इस कार में एक फाइल मिली थी। वह फाइल किसी महिला के इलाज की बताई जा रही है। उस फाइल पर किसी अन्य महिला का नाम लिखा था। पाली पुलिस के अनुसार इस फाइल की भी पड़ताल की जा रही है। अंदेशा है कि शायद यह महिला भी उस झोलाछाप डॉक्टर का शिकार हुई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed