फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News High-tech cheating was taking place in SSC exam youth arrested with Bluetooth device

Dehradun: एसएससी परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल की थी तैयारी; ब्लूटूथ डिवाइस के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 09:51 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Nov 2025 09:51 PM IST
सार

राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून और हाल में यूकेएसएसएसी परीक्षा का पेपर लीक कांड सामने आने के बाद सख्ती के तमाम दावे किए गए थे लेकिन एक बार फिर परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहुंचने से सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun News High-tech cheating was taking place in SSC exam youth arrested with Bluetooth device
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेवी इंटर कॉलेज में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मंगलवार को आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में एक अभ्यर्थी दीपक ब्लूटूथ के साथ पकड़ा गया। इसके जरिये वह परीक्षा में नकल करने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि उसे ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा केंद्र में सहायक के तौर पर काम कर रहे लकी सिंह ने उपलब्ध कराई थी। डिवाइस के सहारे उसका एक परिचित जैश नकल कराने वाला था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून और हाल में यूकेएसएसएसी परीक्षा का पेपर लीक कांड सामने आने के बाद सख्ती के तमाम दावे किए गए थे लेकिन एक बार फिर परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहुंचने से सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसएससी के ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए महादेवी इंटर कॉलेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKMSSB: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 587 पदों पर भर्ती, 27 नवंबर से करें आवेदन; जानें जरूरी योग्यता

सुबह 10 बजे परीक्षा की प्रथम पाली शुरू होने के बाद हरियाणा निवासी दीपक नाम का अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाथरूम जाने का बहाना करके बाहर आया। वह वापस कक्ष में पहुंचा तो परीक्षा केंद्र के स्टाफ ने उसकी दोबारा तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

नकल की सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाली के एसओ प्रदीप पंत टीम समेत पहुंचे। प्रारंभिक जांच और तहरीर के आधार पर दीपक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दीपक से गहन पूछताछ के आधार पर नकल गिरोह में शामिल दो अन्य अभियुक्त लकी सिंह और जैश की तलाश में दबिश दी जा रही है। दीपक रोहतक की तहसील सांपना के गांव भैंसरो खुर्द का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed